― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्नान कर घर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के...

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज स्नान कर घर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की लगी लंबी कतारें

  • शाम होते ही सीओ प्रतिमा वर्मा ने संभाला मोर्चा
  • स्नानार्थियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रतिमा वर्मा

मुंगराबादशाहपुर। मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर प्रयागराज में गंगा स्नान कर अपने वाहनों से वापस अपने घरों की ओर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की लगी लंबी कतारो के चलते मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र से गुजरने वाले प्रयागराज मार्ग पर दिन भर यातायात का दबाव बना रहा। भोर से ही स्नान कर पुण्य अर्जित करने के बाद श्रद्धालुओं के वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए, जिससे प्रयागराज मार्ग पर लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रही। शाम होते-होते प्रयागराज मार्ग पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिससे जाम की स्थिति बनने लगी। स्थिति की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल लिया। उनके नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया गया। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व के समापन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस बल को सक्रिय कर वाहनों को निर्धारित रूट एवं वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है, ताकि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति न बनने पाए। साथ ही लगातार मौके पर 2 घंटे से रहकर यातायात की निगरानी कर रही हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्नानार्थियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी वाहन को सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं होने दिया गया और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात सुचारु बनाए रखा जाए। सीओ प्रतिमा वर्मा की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में जाम की स्थिति पर काबू पा लिया गया और वाहनों की लगी लंबी कतारो को थोड़े थोड़े कर के छोड़ा जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने की सराहना की और कहा कि पुलिस की इस मुस्तैदी से बड़ी अव्यवस्था होने से बच गई तथा आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो रहा है।

Share Now...