― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोहर्रम का ढोल बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष...

मोहर्रम का ढोल बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

  • एक की हालत गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मोलनापुर गांव में मोहर्रम माह के सात मोहर्रम पर ढोल बजाने को लेकर हुए विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के मोलनापुर गांव में बुधवार की रात्रि लगभग आठ बजे सातवीं मोहर्रम मनाया जा रहा था। इसी बीच सुन्नी समुदाय के कुछ युवक ढोल बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए जिसमें जमकर चले लाठी डंडे में एक पक्ष से 18 वर्षीय रिजवान पुत्र जान मोहम्मद व 17 वर्षीय मुस्तफा पुत्र इश्तियाक एवं दूसरे पक्ष से आमिर पुत्र हकीमुद्दीन घायल हो गए। किसी तरह ग्रामीणों ने बीच बचाव कर घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाये जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मुस्तफा की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गाँव मे पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए है वहीं दोनों पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की है।

Share Now...