Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

जौनपुर धारा, पवांरा। शनिवार को अशर्फी देवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयेजित किया गया। मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय गांधीनगर के प्रोफेसर संजीव कुमार दूबे ने कक्षा 10 की मेधावी छात्रा वर्षा जायसवाल, पलक पांडे, कक्षा 11 की  साक्षी पाण्डेय, कक्षा 12 की शिल्पा पाण्डेय एवं रिया दूबे को 2000-2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंगराबादशाहपुर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान द्विवेदी ने किया। संचालन संतोष पटेल ने किया। अंत में सभी लोगों का आभार श्रीराम कृष्ण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश दूबे द्वारा ज्ञापित किया गया। मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक इंदिरा दूबे, कुसुम दूबे, पुष्पा मौर्या, निर्मला यादव, पूजा दूबे, अभिषेक यादव, विकास, सुनील कुमार दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...