जौनपुर धारा, जौनपुर। नौपेड़वा क्षेत्र में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय महिमापुर डीह विकासखंड बक्शा में तैनात शिक्षामित्र आशा मौर्या की विगत दिनों हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। परिवार की स्थिति बेहद ही दयनीय है। उनके पति कामता प्रसाद मौर्य किसी तरह दो बेटियों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। बेटी की पढ़ाई लिखाई में खर्च को लेकर के कुछ और अध्यापकों ने मदद की पेशकश की। संगठन के अध्यक्ष अच्छेलाल गौतम, ओमप्रकाश यादव, दुर्गा मौर्य, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार विद्यालय के सभी अध्यापक महेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, नरेंद्र कुमार यादव, एकता गुप्ता, रजनीश, विजय कृष्ण यादव के सहयोग से 21200 रूपये इकट्ठा हुआ। इस राशि को खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा और बक्शा ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह के द्वारा मृतक शिक्षामित्र के पति कामता प्रसाद मौर्य को दिया गया।
― Advertisement ―
मृतक शिक्षामित्र के पति को सौंपी सहायता राशि

Previous article
Next article


