― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुशहर बस्ती में आगजनी से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

मुशहर बस्ती में आगजनी से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नाहरमऊ टिकरा गांव में लगी आग से कई लोगों के घर उजड़ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा में मुशहर बस्ती से नदी की तरफ दो सौ मीटर दूर जंगल में अज्ञात कारणों से आग लगी थी जो हवा के साथ बढ़ते हुए मुशहर बस्ती में विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें पिंटू, पिल्लू, सुरेश, पिन्टू दो, नन्हे, राजाराम, छोटेलाल, मिट्ठू, मिथुन आदि लोगों की डेरा जलकर राख हो गया। जिसमें खाने-पीने के साथ दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली सभी सामान जलकर राख हो गए गांव वालों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। कानूनगो एवं लेखपाल जांच पड़ताल हेतु मौके पर मौजूद हैं। ग्राम प्रधान तौकीर हसन ने बताया मुसहर बस्ती के सभी घर के साथ खाने पीने की वस्तुओं से लेकर अन्य सभी प्रकार के सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। इनका खाने पीने की व्यवस्था दी जाएगी।

Share Now...