Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकार और बुलेट की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

कार और बुलेट की टक्कर में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

  • बुलेट सवार नहीं पहने थे हेलमेट

जौनपुर धारा,खुटहन। शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर गोसाईंपुर नहर पुलिया के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से बुलेट सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मौका पाकर चालक कार सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया। बुलेट सवार मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था। सरपतहा थाना क्षेत्र के भटौली पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी 24वर्षीय शिवम सिंह पुत्र राजेश अपने चचेरे भाई 22वर्षीय आयुष सिंह पुत्र सुरेश को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर शाहगंज किसी काम से गये थे। जहां से वापस लौटते समय उक्त नहर के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दोनों भाई के सिर में गंभीर चोटें आने से वे सड़क पर गिर बेहोश हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतकों के स्वजन अस्पताल पहुंच गए। उनके रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में लगी हुई है।