- 10 रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन
दिल्ली रेल मंडल के पटेल नगर में 21 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा. इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त (रद्द) रहेंगी. वहीं, तीन ट्रेनें लेट और तीन मार्ग में रुक कर व 10 बदले हुए रूट से चलेंगी. सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि रेलवे पथ पर मरम्मत कार्य चल रहा है जिससे अप और डाउन के लिए हमने 6.30 घंटे का मेगा ब्लॉक दिया है. थोड़ी देर के लिए जब मेगा ब्लॉक दिया जाता है तो ट्रेनें कम कैंसिल होती हैं, लेकिन यह मेगा ब्लॉक लगभग साढ़े छह घंटे का रहेगा. कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं.
यह रेलगाड़ियां रहेंगी निरस्त
1. गाड़ी संख्या 15715 (किशनगंज-अजमेर) JCO दिनांक 16.12.2022, 18.12.2022, 20.12.2022 तक
2. गाड़ी संख्या 04349 (मुरादाबाद-दिल्ली) JCO दिनांक 15.12.2022 से 20.12.2022 तक
3. गाड़ी संख्या 04350 (दिल्ली-मुरादाबाद) JCO दिनांक 19.12.2022 से 24.12.2022 तक
4. गाड़ी संख्या 15716 (अजमेर-गुवहाटी) JCO दिनांक 19.12.2022, 20.12.2022, 22.12.2022 तक
5. गाड़ी संख्या 14315 (बरेली-नयी दिल्ली) तुरंत प्रभाव से JCO दिनांक 21.12.2022 तक
6. गाड़ी संख्या 14316 (नयी दिल्ली-बरेली) तुरंत प्रभाव से JCO दिनांक 22.12.2022 तक
7. गाड़ी संख्या 04303 (बरेली-दिल्ली) तुरंत प्रभाव से JCO दिनांक 21.12.2022 तक
8. गाड़ी संख्या 04304 (दिल्ली-बरेली) तुरंत प्रभाव से JCO दिनांक 21.12.2022 तक
रेलगाड़ियों का अस्थायी रूप से पुनर्निर्धारित समय
1. गाड़ी संख्या 14312 (भुज-बरेली) JCO दिनांक 16.12.2022 से 21.12.2022 तक समय 18.50 बजे संचालित की जाएगी
2. गाड़ी संख्या 14322 (भुज-बरेली) JCO दिनांक 18.12.2022 को समय 18.50 बजे संचालित की जाएगी
3. गाड़ी संख्या 14321 (बरेली-भुज) JCO दिनांक 19.12.2022 को समय 08.45 बजे संचालित की जाएगी
मार्ग में रोक कर संचालन
1. गाड़ी संख्या 15624 (कामख्या-भगत की कोठी) JCO दिनांक 16.12.2022 मार्ग में 70 मिनट रोक कर संचालित की जाएगी
2. गाड़ी संख्या 19270 (मुजफ्फरपुर-पोरबंदर) JCO दिनांक 18.12.2022 मार्ग में 70 मिनट रोक कर संचालित की जाएगी
3. गाड़ी संख्या 14322 (भुज-बरेली) JCO दिनांक 19.12.2022 मार्ग में 30 मिनट रोक कर संचालित की जाएगी
परिवर्तित मार्ग से संचालित रेलगाड़ियां
1. गाड़ी संख्या 19565 (ओखा-देहरादून) JCO दिनांक 16.12.2022 से 21.12.2022 तक परिवर्तित मार्ग अलवर, मथुरा, पलवल, गाज़ियाबाद परिवर्तित मार्ग होकर संचालित की जाएगी
2. गाड़ी संख्या 19601 (उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी) JCO दिनांक 17.12.2022 से 21.12.2022 तक परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी, भिवानी, रोहतक, दिल्ली परिवर्तित मार्ग होकर संचालित की जाएगी
3. गाड़ी संख्या 12371 (हावड़ा-बीकानेर) JCO दिनांक 20.12.2022 को परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी परिवर्तित मार्ग होकर संचालित की जाएगी
4. गाड़ी संख्या 14311 (बरेली-भुज) JCO दिनांक 20.12.2022 को परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, पलवल, मथुरा, अलवर होकर संचालित की जाएगी
5. गाड़ी संख्या 19602 (न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी) JCO दिनांक 14.12.2022 से 19.12.2022 तक परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद-हजरत निजामुद्दीन, पलवल, मथुरा, अलवर होकर संचालित की जाएगी
6. गाड़ी संख्या 19270 (मुजफ्फरपुर-पोरबंदर) JCO दिनांक 18.12.2022 को परिवर्तित मार्ग दिल्ली, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी होकर संचालित की जाएगी
7. गाड़ी संख्या 14322 (भुज-बरेली) JCO दिनांक 19.12.2022 को परिवर्तित मार्ग अलवर-मथुरा, पलवल, हज़रत निजामुद्दीन, गाज़ियाबाद होकर संचालित की जाएगी
8. गाड़ी संख्या 14321 (बरेली-भुज) JCO दिनांक 19.12.2022 एवं दिनांक 21.12.2022 को परिवर्तित मार्ग गाज़ियाबाद, हज़रत निजामुद्दीन, पलवल, मथुरा, अलवर होकर संचालित की जाएगी
9. गाड़ी संख्या 14312 (भुज-बरेली) JCO दिनांक 20.12.2022 को परिवर्तित मार्ग अलवर, मथुरा, पलवल, हज़रत निजामुद्दीन, गाज़ियाबाद होकर संचालित की जाएगी