Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में दो गोवंश तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

मुठभेड़ में दो गोवंश तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

  • गौराबादशाहपुर में हुआ आमना-सामना, एक भागने में सफल
  • पिकअप से चार गोवंश, तमंचे, दो-दो खोखा व कारतूस बरामद

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर खेतासराय व केराकत थानों की पुलिस ने रविवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात पशु तस्करों को पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस टीम गौराबादशाहपुर के भुईली तिराहा के पास संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप वाहन गोवंशीय पशुओं को क्रुरता पूर्वक बांधकर भुइली गोदाम की तरफ से अजमगढ जनपद के बरदह थानाक्षेत्र के गोड़हरा पुल की तरफ जाती दिखाई दी। पुलिस टीम के द्वारा पिकअप रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप चालक पुलिस टीम पर गाडी चढाने का प्रयास करते हुए पिकअप लेकर गोडहरा पुल की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा गांगी नदी से थोडा पहले तस्करों को आगे से घेर लिया गया। अपने आप को घिरता देख जल्दीबाजी मे गांगी घाट की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग से तस्करों ने भागने की कोशिश की लेकिन गाडी वही फंस गयी। इतने में प्रभारी निरीक्षक केराकत मय हमराह कण्ट्रोल रूम द्वारा प्रसारित सूचना पाकर आ गये। अपने आप को घिरता देख पिकअप में सवार तीन व्यक्ति उतकर भागने लगे। उक्त बदमाशों द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर किया जाने लगा। तब आत्मरक्षा में थानाध्यक्ष गौरा व खेतासराय अपने-अपने सर्विस पिस्टल से फायर किये। दो बदमाशों के पैर मे गोली लग गयी तथा एक बदमाश भागने मे सफल हो गया। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम आशीष राय पुत्र ब्रम्हदेव राय निवासी मुर्तजाबाद थाना केराकत जनपद जौनपुर तथा दूसरे ने अपना नाम तहजीब पुत्र नसीम अहमद निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर बताया। भागे हुए बदमाश के सम्बन्ध मे आशीष राय से पूछा गया तो आशीष राय ने बताया कि हम लोगों के साथ गाड़ी पर बबलू यादव निवासी केराकत बैठा था जो भाग गया है। घायल बदमाशों में आशीष राय व तनजीब सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर भर्ती करवाया गया। पशु तस्करों के कब्जे से एक पिकअप, 4 गोवंश, 2 देशी तमंचा मय दो खोखा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त पशु तस्करों पर खेतासराय तथा गौराबादशाहपुर थानें में विभिन्न धाराओं में पहले से भी मुकदमे दर्ज है।

Share Now...