जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके दृष्टिगत सोमवार को समस्त थोक एवं फुटकर शराब बीयर, मॉडल शॉप, भाँग, ताड़ी एवं बार आदि मादक पदार्थो के दुकानों को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है जिसका कड़ाई से पालन कराने का निर्देश जारी है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन माँस-मदिरा पर पूरी तरह प्रतिबन्ध और कड़ाई से पालन कराया जाने का आदेश प्रदेश सरकार ने दिया है। पूरे प्रदेश भर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर मंदिर को सजाकर कीर्तन-भजन कराया जाएगा। हर मंदिर पर सजावट का कार्य कल सुबह से लेकर शाम तक चलेगा। बाजारों की चक्की चौराहों पर गुटबाजी नहीं होने पाएगी।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
आज बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें

Previous article

