Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमुख्य आरक्षी चालक की धूमधाम से की गई विदाई

मुख्य आरक्षी चालक की धूमधाम से की गई विदाई

जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी चालक रविंद्र नाथ सिंह की सेवा निवृत होने पर धूमधाम से विदाई की गई। आरक्षी को सेवानिवृत्ति होने पर मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में समस्त उप निरीक्षक एवं समस्त स्टाफ के उपस्थिति में माल्यार्पण करके मुंह मीठा कराया गया और अंग वस्त्र मोमेंटो और गीता की पुस्तक देकर उनको सम्मानित किया एवं समस्त उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल ने भी अंग वस्त्र पुस्तक मोमेंटो एवं अन्य उपहार देकर उनको सम्मानित किया। बड़े ही धूमधाम से उनकी विदाई की प्रभारी निरीक्षक गाजे-बाजे के साथ थाने का भ्रमण करते हुए जय विनायक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। मेडिकल के संचालक संजय कुमार सिंह, मुन्नू आनंद सिंह, राजकुमार शर्मा सहित अंग वस्त्र मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट करके उनके साथ बीते समय को याद करके उनको ढेर सारी बधाई दिया। पुन: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आरक्षी को थाने में लाकर गाजे-बाजे के साथ उनको सम्मानित किया और उनकी विदाई के लिए अपने साथियों के साथ गाड़ी को सजाया और उनको कांस्टेबल की सहायता से कंधे पर बैठाकर गाड़ी तक पहुंचाया और प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक कांस्टेबल की सहायता से गाड़ी को हाथों के सहारे सह सम्मान बाहर तक पहुंचाया। इस दौरान आरक्षी रविंद्र नाथ सिंह की आंखें नम हो गई। उन्होंने बताया कि आप सभी के साथ बीते हुए पल हमेशा याद रहेंगे। आप लोगों का यह सम्मान हमेशा हमको याद रहेगा। आपके नेतृत्व में सेवा में रहकर कभी आभास नहीं हुआ कि हम परिवार से दूर रहकर काम कर रहे हैं। इसकी कमी महसूस नहीं हुई, आप सभी हमारे परिवार रहे आप लोगों का स्नेह हमको हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर निरीक्षक क्राइम संजय यादव, उप निरीक्षक संतोष सिंह, संतोष यादव, भाईलाल सोनकर, रविंद्रनाथ राय, रामदुलार यादव, यशवंत सिंह, महेंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल दरोगा सोनकर, जागेश्वर सिंह, वीरेंद्र यादव, मोहन तिवारी, रविकांत यादव, कांस्टेबल अनुज सिंह, शिव प्रकाश तिवारी, सुधीर यादव, सोनू यादव, मल्लू सिंह, नीतीश कुमार, प्रेमचंद पवन पांडे, शोभित एवं महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह रिंकू अंकिता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।