जौनपुर धारा,खुटहन। स्कूल चलो रैली के अंतर्गत सत्र 2025-26 में नए नामांकन के लिए प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन की संयुक्त रैली निकाली गई। रैली को ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ो बालक बालिकाओं के साथ अध्यापक रैली को खुटहन बाजार से होते बीआरसी पर समाप्त किया। ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिक विद्यालय खुटहन प्रथम तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खुटहन के छात्र-छात्राओं को पुस्तक प्रदान किया। किताब पाकर बच्चों के मन खिल गए। रैली में प्रधान अजीत कुमार यादव, वेंकटेश्वर विश्वकर्मा, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव, रामचंद्र यादव, आशीष कुमार यादव, श्यामलकांत यादव, रविंद्र यादव, सत्य प्रकाश यादव, रश्मि तिवारी, स्मृति यादव, आकांक्षा बरनवाल, जयंती देवी, गीता पाल वार्डन अंजू खरवार, रुक्मणी यादव, सुशीला, नेहा यादव सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं प्रतिभाग किया। प्राथमिक विद्यालय सधनपुर में प्रधान शशि कला यादव तथा प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर नए सत्र में स्वागत किया तथा सभी बच्चों को पुस्तक वितरित किया गया तो विद्यालय का माहौल उत्सव की तरह खिल गया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
किताब पाकर बच्चों के मन खिले

Previous article

