Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादीशुदा की दोबारा हुई शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादीशुदा की दोबारा हुई शादी

जौनपुर धारा, बदलापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद जांच तक नहीं कराई जा रही है। यहीं वजह है कि पहले से शादीशुदा की इस योजना के तहत दोबारा शादी कराई जा रही है। इस तरह के कई मामले मंगलवार को जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आए और इस भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। बताते चलें कि मंगलवार को बदलापुर में आयोजित बदलापुर महोत्सव के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 501जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को सौंपा गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के चक्कर में कई फर्जी जोड़ों की शादी करा दी गई। जिनमें कई ऐसे जोड़े थे, जिनकी पहले ही शादी हो चुकी थी। इस कार्यक्रम में खुद मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इस फर्जीवाड़ा की भनक तक नहीं लगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस भ्रष्टाचार पर जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

  • बदलापुर महोत्सव में दो बुजुर्ग महिलाओ के साथ चेन स्नेचिंग
  • सीसीटीवी कैमरों पर टिकी पुलिसिया कार्रवाई

जौनपुर धारा, बदलापुर। चेन स्नैचरों को रोकने में पुलिस लगातार नाकाम हो रही है। पुलिस की व्यूह रचना को स्नैचर लगातार भेदकर खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। स्नेचिंग का ताजा मामला बदलापुर थाना क्षेत्र के सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में आयोजित बदलापुर महोत्सव में दो बुजुर्ग महिलाओं की अज्ञात स्नेचरों ने गले से सोने की चेन को झपट्टा मार कर भाग गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी सुदामा जायसवाल और कमरुद्दीनपुर गांव निवासी श्याम राजी मंगलवार को बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम देखने आई थी वह जैसे ही में गेट अंदर के लिए प्रवेश की तो बदलापुर महोत्सव में घूम रहे चेन स्नैचरों ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं की गले से चेन की स्नेचिंग कर गायब हो गए। रोते बिलखते दोनों बुजुर्ग महिलाओं ने इसकी शिकायत बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा से की।