Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह क्षेत्र के लिए बनेगी एक मिशाल - विधायक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह क्षेत्र के लिए बनेगी एक मिशाल – विधायक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर नगर पंचायत स्थित सल्तनत बहादुर इण्टर कॉलेज में 8 व 9 नवम्बर को आयोजित बदलापुर महोत्सव को लेकर रविवार को प्रेस कांप्रâेस का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर विधायक रमेश चन्द मिश्र ने कहा कि महोत्सव के पहले दिन 7 नवम्बर को परिसर में 501जोड़ी शादी बदलापुर क्षेत्र के लिए एक मिसाल यादगार साबित होगा। सरकारी उपहार के साथ ही वैवाहिक पंडाल में विद्वान आचार्यगण एक ओर जहाँ मन्त्रोच्चार करके विवाह की रश्म पूरी अदा करेंगे वहीं वर बधू को आशिर्वाद हेतु सन्त राजकुमार दास (महन्थ अयोध्या) अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचक बापू चिन्मयानंद महराज, स्वामी श्रीश्रीतुलसी महराज वृन्दावन, अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज गौरीगंज अमेठी सहित आदि सामूहिक जोड़ों को शुभ आशिर्वाद देंगे। पांच बजे से दस बजे तक आयोजित सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री खेलकूद गिरीश यादव, ऊर्जा राज्यमंत्री सतीश शर्मा होंगे। विधायक ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त यूसुफ खान राजस्थान अलवर, राजस्थानी लोक कलाकार की प्रस्तुति, राई लोका नृत्य, फरवाही लोक नृत्य, जनपद के स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, फौजदार सिंह आल्हा सम्राट, अनुराग पंडित संध्या पंडित, वन्दना दुबे, अर्चना तिवारी, विवेक वरदान, सपना शर्मा, शिवम पाण्डेय, अवनीश तिवारी की प्रस्तुति होगी। उन्होंने कहा कि 8नवम्बर को सांस्कृतिक संध्या के अतिथिगण स्वास्थ्य राज्यमंत्री मनकेश्वर सिंह, सिंचाई राज्यमंत्री रामकेश निषाद, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, वीपी सरोज सांसद, विद्यासागर सोनकर एमएलसी, रमेश सिंह विधायक शाहगंज, वृजेश सिंह प्रिन्सू एमएलसी आदि लोग मौजूद होंगे। सुबह 11 से 5 बजे तक केन्द्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, स्टाल, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और पेन्टिंग एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम होगा। सायं 5 बजे से 11 बजे तक हिमांचल पुलिस, बंगाली कलाकारों, अन्तर्राष्ट्रीय कलाकारों की ओडीसी एवं कत्थक नृत्य, गुजरात के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वीरेन्द्र भारती सुर संग्राम फेम आदि का कार्यक्रम होगा। विधायक ने बताया कि 9 नवम्बर को समापन के मौके पर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता, पूर्व सांसद केपी सिंह होंगे। समापन बालीवुड सिंगर विनोद राठौर, भोजपुरी सुपर स्टार अरविन्द अकेला, भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव, भोजपुरी स्टार दीपक सुहाना तथा मयूर नृत्य एवं फूलों की होली जैसे कार्यक्रम से होगा। प्रेस कॉन्प्रâेंस के मौके पर प्रबन्धक ओमप्रकाश सिंह, जिला मंत्री सुनील तिवारी, विहिप जिलाध्यक्ष रामसहाय पाण्डेय, अम्बुज मिश्र, आरके उपाध्याय, पवन उपाध्याय, सुरेश चौहान, साहेब लाल चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share Now...