Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग

मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विधायक ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज विधानसभा के सरपतहां थाना के अन्तर्गत नेशनल इण्टर मीडिएट कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर रविवार को दोपहर में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में बढ़ चढ़ कर मतदाताओं से मतदान करने के लिए सभा को संबोधित करने के लिए प्रथम आगमन होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने जनता जनार्दन के साथ विनम्रता पूर्वक निवेदन एवं भारी से भारी संख्या में आमंत्रित किया है। भाजपा के लोगों ने हेलिपैड एवं टेंट का निरिक्षण किया। गौरतलब हो कि शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान, सरपतहां थाना अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक उमेश यादव, पशु चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, हेलिपैड बनाने वाले ठेकेदार उमेन्द्र मिश्रा, पी.डब्लू.डी.के एक्सीएन राजेन्द्र प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रधान पट्टीनरेन्द्रपुर के राना सिंह, कशियापुर प्रधान यशवंत सिंह, कदिरापुर प्रधान मुन्ना मिश्रा, संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश वर्मा, संजय सिंह, बबलू सिंह, गौरव सिंह, सोनू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, भिखनापुर के प्रधान अम्बुज सिंह, बसौली के पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह सहित आदि लोग जुटे रहें।