जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर मंगलवार को एक पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्टेढ्ढट देवेन्द्र सिंह को सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मल्लाह जाति के हैं। विगत दिनों 6 अगस्त को रात 10 बजे अपने रोगी को खाना पहुंचाने अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में दलित जाति के लगभग 25 की संख्या में लोग शराब के नशे में डीजे बजा कर पूरा रास्ता जाम कर रखे थे। हम लोगों ने कहाकि हमारा रोगी अस्पताल में भती& है उसके लिए खाना ले जा रहे है रास्ता दे दीजिये। इतना सुनते ही वे भड़क गये और डीजे की धुन और शराब के नशे में चूर होकर इन लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया। ज्ञापन में मांग की गयी कि थाने को आदेशित करे की मौके पर पहुँच कर दोषियों के विरूद्ध काय&वाही करे ताकि हम गाँव वाले शांति पूव&क रह सके। ज्ञापन देने वालों में सागर निषाद, विनय निषाद, विपिन निषाद, संतोष निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
मारपीट को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Previous article


