जौनपुर। शुक्रवार को रामलीला एवं भरत मिलाप समिति सिपाह द्वारा सिपाह – मानिकचौक का ऐतिहासिक दशहरा व भरत मिलाप का कार्यक्रम लगातार बारिश बुदा बारी के बावजूद भी टोल, नगाड़ा व गाजे बाजे के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा पर अतिथि प्रकाश चन्द्र सेठ, डॉ.अशोक अस्थाना व मनीष श्रीवास्तव ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके के किया। समिति लगातार बारिश के बुंदों के बीच सिपाह पड़ाव पर भगवान श्री राम के वानरी सेना व लंकापति रावण के सेना के बीच युद्ध हुआ। युद्ध के दौरान लंकापति रावण मारा गया, तत्पश्चात भगवान श्री राम ने रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया। बूंदा-बांदी के बीच रावण का पुतला शानदार ढंग से दहन हुआ। चारों तरफ प्रभु राम के जयकारों से गूंज उठा, तत्पश्चात भरत मिलाप का कार्यक्रम सिपाह चौराहे पर हुआ। जहां पर भगवान श्री राम, माता सीता, लखन लाल और पवनपुत्र हनुमान जी डोल नगाड़ा, के साथ आए और अपने भाई भरत और शत्रुघन से मिलन किया। इस ऐतिहासिक भरत मिलाप को देख कर लोगों की आँखें नम हो गई। तत्पश्चात भगवान श्री राम चारों भाइयों माता सीता व हनुमान जी के साथ अपने दरबार पर विराजित हुये। भगवान श्री राम, माता सीता व चारों भाइयों के साथ पवन पुत्र हनुमान की आरती भरत मिलाप कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद मनीष श्रीवास्तव, मनीष बच्चा व अतिथियों के साथ समिति के सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गौतम गुप्त, शिवा श्रीवास्तव, बादल यादव, सचिन मिश्रा, पियूष मिश्रा, निक्की यादव, एकांश श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, शिव यादव, नवनीत यादव, कान्हा श्रीवास्तव, गोलू व अनय श्रीवास्तव सहित आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अपूर्व श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव व मनीष श्रीवास्तव ने किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मानिकचौक का ऐतिहासिक दशहरा व भरत मिलाप का कार्यक्रम सम्पन्न

Previous article
Next article


