Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमानव मात्र की सेवा ही धरा का सबसे पुनीत कार्य : मनोज...

मानव मात्र की सेवा ही धरा का सबसे पुनीत कार्य : मनोज अग्रहरि

जौनपुर धारा,शाहगंज। मानव मात्र की सेवा ही इस पृथ्वी का सबसे पुनीत और सर्वोत्तम कार्य है इसके करने से मन को असीम शांति एवं संतोष का अनुभव होता है।उक्त बातें जेसीआई सिटी द्वारा आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज अग्रहरि ने समैसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कहा। इस कार्यक्रम में कुल 125बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया जिसको पा कर उन बच्चों के चेहरे खिल गए तथा बच्चों में चॉकलेट भी वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि अविनाश ने कहा इस तरह के कार्यक्रम सभी को आयोजित करने चाहिए जिससे मानव मात्र की सेवा हो सके। अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया संस्था ठंड के मौसम में हर वर्ष जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करती है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा रुचि राव रामावतार अग्रहरि आशीष जायसवाल रौनक मोदनवाल आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें।