जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विगत 28 दिसंबर को जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के क्रम में शासन के मंशा के अनुरूप माह के प्रत्येक पक्ष में एक तिथि निर्धारित करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित किए जाने का अनुरोध किया गया था। इस सम्बंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर राज्य कर्मचारियों का मान्यता प्राप्त संगठन है। जिसकी विभिन्न जिला स्तरीय बैठकों में उसके घटक संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न विभागीय समस्याओं में समय से वेतन, बोनस, वेतन वृद्धि, एरियर, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, स्थायीकरण, एदसीदपी, पदोन्नति, यात्रा भत्ता, निलम्बन, स्थानांतरण एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पावने आदि विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया कराया जाता है। शासन के निर्देश पर परिषद के पत्र के क्रम में आगामी 10 जनवरी को पूर्वान्ह 11:00बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु जनपद के सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों/आहरण वितरण अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा कर्मचारी समस्याओं का निदान



