जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा मछलीशहर बस स्टेशन पर तथा मुंगराबादशाहपुर में माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पावन स्नान हेतु प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले तथा गंतव्य स्थल को लौटने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों में बिस्किट, पेयजल, फल इत्यादि का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनके यात्रा, महाकुंभ स्नान, आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान करना बड़े सौभाग्य की बात है इस दौरान जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी दी जायेगी। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
माघी पुर्णिमा पर डीएम ने किया जलपान की व्यवस्था

Previous article

