जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के महुली गांव में स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार की सुबह ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा महिलाओ के साथ संवाद कर उन्हे जागरूक किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सौहार्द फेलो मंच के नीरा आर्या ने बताया कि भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का मार्गदर्शक है। ग्रामीण विकास संस्थान बहुत ही लाभकारी संगठन है। जो नागरिकों को एक समान स्वतंत्र न्यायपूर्ण और सम्मानजनक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न क्षमता निर्माण पहलुओं के माध्यम से हम नागरिकों को अपने समुदाय में अधिक सार्थक योगदान देने के लिए संवैधानिक मूल्यों और ढांचे का उपयोग करने में सक्षम बनाते हैं उन्होंने बताया कि विशेष कर महिलाओं किशोरियों के साथ-साथ युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों को लाने का प्रयास कर किया जाता है। वही ग्राम प्रधान सबलाल ने बताया कि हमारे समाज में जितना अधिकार पुरुष का है उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है। हमें महिलाओ के अधिकार का हनन नहीं करना चाहिए। संविधान हम सभी नागरिकों के व्यक्तिगत काम और शिक्षा का अधिकार और सामूहिक रूप से कुछ बुनियादी स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, लेखपाल अमरेंद्र सिंह, डाटा आपरेटर प्रदीप सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
महुली गांव में जीवीएस के द्वारा महिलाओ को किया गया जागरूक

Previous article