पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान ने भी हर तरफ हंगामा मचा कर रख दिया है। फिल्म ने देश ही नहीं दुनियाभर में ऐसी धुआंधार कमाई की नए-नए रिकॉर्ड कायम कर दिए. पिछले 39 दिनों से जवान लगातार सिनेमाघरों में अच्छे आंकड़ों के साथ बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी यह आंकड़ा कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। आज हम आपको फिल्म के 39वें दिन का कलेक्शन बताने जा रहे हैं। कितना रहा शाहरुख की फिल्म जवान का 39वें दिन यानी रविवार का कलेक्शन चलिए जानते हैं। जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 38 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में लगभग 633.74 करोड़ की कमाई की। यहां जवान का 39वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी है। बता दें कि जवान ने अपने उनतीसवें दिन (शुरुआती अनुमान) सभी भाषाओं में भारत में 2.10 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म भारत में कुल अब तक 635.84 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को जवान की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.64ज्ञ् थी। बात करें वर्ल्डवाइड की तो जवान जल्द ही 1200 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. जानकारी के लिए बता दें कि जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के कैमियो रोल को भी फिल्म में खूब सराहा गया है। शाहरुख खान अब जल्द ही राजकुमारी हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
महीने बाद भी गदर मचा रही शाहरुख की जवान


