जौनपुर धारा, बदलापुर। विकास खंड के मेढा ग्राम पंचायत में वाराणसी से आई सीनियर सीआरपी भगवंती देवी और सुमन परी व ग्राम समूह सखी खुशबू द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों के ग्राम संगठन कावेरी महिला प्रेरणा का उद्घाटन मुख्य अतिथि बदलापुर ब्लाक मिशन मैनेजर अनिल कुमार यादव तथा जितेंद्र यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसमें समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम संगठन अध्यक्ष विभा सिंह, उपाध्यक्ष मीरा, सचिव कंचन, उपसचिव सुमन, कोषाध्यक्ष रेशमा और लेखापाल शशी सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा समूह की महिलाओं द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए वंदना गान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मिशन मैनेजर अनिल कुमार यादव द्वारा महिलाओं की उत्साहपूर्ण गतिविधियों की सराहना करते हुए ग्राम संगठन के नियमों से उन्हें अवगत करवाया। वहीं मिशन मैनेजर जितेंद्र यादव ने भी सभी समूह की महिलाओं का अभिनन्दन करते हुए ग्राम संगठन को मजबूत बनाने तथा प्रगतिशील रखने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सत्यदेव सिंह, ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव, राकेश तिवारी, पंचायत मित्र ओमप्रकाश मिश्रा, सुभाष यादव, हरिओम निगम, धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, मोनू सिंह, भेला सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
महिला स्वयं सहायता समूहों के ग्राम संगठन का हुआ उद्घाटन



