Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहिला क्रिकेट, बैडमिंटन खिलाड़ियों का कालेज में जोरदार स्वागत

महिला क्रिकेट, बैडमिंटन खिलाड़ियों का कालेज में जोरदार स्वागत

  • मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता बनने के बाद खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सभी छात्रों में खिलाड़ियों के प्रति सम्मान के साथ एक साथ आगे बढ़ने का जोश भी नजर आया जिसमें अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन नेशनल प्रतियोगिता की खिलाड़ी रुद्रानी जायसवाल का भी सम्मान हुआ। क्रिकेट कैप्टन सबरीना रशीद ने कहा कि आज के समय में हम सबको मिलकर शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी जोड़ना चाहिए। हम सब जम्मू एंड कश्मीर से चलकर आज इस कॉलेज के लिए खेल रहे हैं क्योंकि यह कॉलेज सभी खिलाड़ियों की खेल सुविधा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं शुक्रगुजार हूं प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान का की जिन्होंने मुझे हौंसला दिया और हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत करके आज इस चैंपियनशिप की ट्रॉप्ाâी हासिल की और कालेज का नाम रौशन किया। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि हर बालिकाओं को निडर होकर हर खेल में प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि आज महिलाओं का हर क्षेत्र में योगदान है। महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी देश को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए अग्रसर है। इस मौके पर खेलकूद कोच मोहम्मद शफीक उर्फ किरमानी, डॉ. जीवन यादव, डॉ. अजय विक्रम सिंह, अहमद अब्बास खान इत्यादि महाविद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।