Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के...
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया गया। जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। इसी के साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Share Now...