जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत रतनुपुर लोक चेतना समिति कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत थानागद्दी, देवराई, महुली, जमुआ, बासबारी, बराई, उमरवार, उदयचंद्रपुर, बंमबावन, घुड़दौड़ सहित अन्य गाँव में महिलाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में पूनम दीक्षित द्वारा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप बनाकर महिलाओं ने स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। संस्था की निर्देशिका रंजू सिंह ने कहा कि समाज पुरुष प्रधान है इसमें महिलाओं को बराबरी में लाने के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा। महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई है जिससे महिलाएं नेतृत्व करें तथा देश की व्यवस्था बदलने में अपनी भूमिका निभायें। आरक्षण की देन है कि महिला प्रधान, सदस्य, ब्लाक प्रमुख बन रही हैं लेकिन अधिकतर महिलाएं घर के पुरुष के हाथ का मोहरा बनी हुई है। महिलाओं की स्थितियों में अगर बदलाव लाना है तो नेतृत्व लेना होगा। इस अवसर पर प्रियंका, कुसुम, गीता, सोनी, रेनू, वन्दना, बबीता, राधिका, मंजू, पूजा व लोक चेतना समिति से शीला, सरिता, दीपमाला, ज्योति समेत दर्जनों महिलाओं की भागीदारी रही।
― Advertisement ―
निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग पर मूक प्रदर्शन
डॉक्यूमेंट को नामंजूर करने की उठी मांगजौनपुर। सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर मूक प्रदर्शन किया और निजीकरण के...
महिलाओं को नेतृत्व विकास के बारे में दिया गया प्रशिक्षण

Previous article