Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं को कैंप लगाकर डिजिटल लेनदेन की दी गयी जानकारी

महिलाओं को कैंप लगाकर डिजिटल लेनदेन की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के गयासपुर पंचायत भवन पर रविवार को बीसी सखी कल्पना प्रजापति ने समूह की महिलाओं को डिजिटल लेनदेन संबंध में जागरूक किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को बताया कि वह बैंक में पैसा निकालने न जाए। पैसा बीसी सखी के पास से निकाले तथा जमा करें। बैंक में लाइन लगाने से बचें। ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव ने डिजिटल लेन देन की सावधानियों के बारे में बताया कि लेनदेन किस तरीके से किया जाए और होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए। उन्होंने कहाकि सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है अगर सभी महिलाएं मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी तो सब अपने पैर पर खड़ी हो सकेंगी। प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव ने मोबाइल पर आने वाले फोन धोखाधड़ी के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि आपके मोबाइल पर फोन करके कोई भी ओटीपी मांगे तो कतई मत दें। ओटीपी देने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस मौके पर बीसी सखी कल्पना प्रजापति, राधेश्याम यादव, अजीत कुमार, रीता देवी, ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव तथा समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share Now...