Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं का संचालन एवं रखरखाव प्रशिक्षण सम्पन्न

महिलाओं का संचालन एवं रखरखाव प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित 32केएलडी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी)में एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को एफएसटीपी के संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ प्रदान करना था, ताकि वे सुरक्षित व प्रभावी ढंग से इस प्रणाली को प्रबंधित कर सकें। प्रशिक्षण का संचालन सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के कार्यक्रम अधिकारी अल्का कुमारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एफएसटीपी की कार्यप्रणाली, नियमित रखरखाव प्रक्रियाएँ, सुरक्षा उपाय, और कीचड़ प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर प्रियंका यादव, अवर अभियंता जलकल, खुशबू यादव, जिला परियोजना प्रबंधक, घनश्याम अर्बन इंप्रâास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट सहित आदि लोग मौजूद रहें। इस प्रशिक्षण से एसएचजी की महिलाओं को एफएसटीपी के प्रभावी संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के लिए सशक्त बनाया गया। जिससे शहर में बेहतर स्वच्छता प्रबंधन और सुरक्षित मल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

Share Now...