Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद कस्बे के पूर्वी चौराहे पर बुधवार की रात में एक युवक को चार लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया। कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के निवासी फैजी खान उर्फ कल्लू ऊक्त चौराहे पर खड़ा होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहा था। अचानक वहां चार की संख्या में युवक आये। उन लोगों ने पहुंचते ही फैजी पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में फैजी का सिर फूट गया तथा शरीर मे भी काफी चोट आयी। पीड़ित की तहरीर पर कस्वे के सैय्यदहास मुहल्ले के दो ज्ञात तथा दो अज्ञात युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मारपीट की घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश दे रही है।