Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अस्पतालों का औचक निरीक्षण, वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने जौनपुर के बरसठी, भन्नौर और जयगोपालगंज स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर की जांच और उपचार बढ़ाने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरमहाशिवरात्रि : लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि : लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

  • सारनाथ महादेव मंदिर में किए दर्शन पूजन

जौनपुर धारा, जौनपर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए और मेला को सकुशल संपन्न कराने के लएि सीओ सदर एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह द्वार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में चक्रमण देर शाम तक लगाते रहे।

सीओ सदर ने बताया कि मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा है। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई थानों की पुलिस के साथ जिले से भी फोर्स मंदिर परिसर में लगाएं गये है। मेला परिसर का औचक निरीक्षण सदर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारतीय व तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला, हल्का लेखपाल अखिलानंद शर्मा सहित पूरी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त पायी गयी। मंदिर पुजारन माला शुक्ला ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने के लिए अपार भीड़ लगी हुई है। मंदिर के द्वार भेर चार बजे से खोल दिए गए थे। देर शाम तक श्रद्धालु पूजा अर्चना करते रहे। शाम छ: बजे से रात आठ बजे तक बाबा भेलेनाथ का भव्य श्रृंगार और महाआरती की की गयी। वहीं दूसरी तरफ मंदिर परिसर में यमदग्निपुरम हिन्दू सेना के जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय अपनी पूरी टीम के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए योगदान देते रहे। सेक्रेटरी कृष्ण कुमार मिश्रा ने मंदिर परिसर में लगाएं गये सफाई कर्मचारी को अच्छे से सफाई करने का निर्देश देते रहे। सिकरारा ब्लाक के स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस के साथ मंदिर में देर शाम तक मौजूद रही।

महाशिवरात्रि पर दर्शन पूजन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित श्री दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, चंदवक स्थित श्री चंद्रकेश्वर महादेव मांfदर, हरिहरपुर स्थित बेलनाथ बाबा मंदिर, मढ़ी स्थित शिवाला मंदिर, डोभी स्टेशन स्थित महादेव मंदिर पर भगवान शिव के दर्शन पूजन को श्रद्धालुओं का सुबह से रेला उमड़ पड़ा जो दोपहर बाद तक चलता रहा। दर्शन पूजन में पुरुषों की अपेक्षा युवतियों व महिलाओं की संख्या अधिकाधिक रही। रामगढ़ स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मेला भी लगा था जहां खरीदारों की काफी भीड़ थी।