केराकत। मुफ्तीगंज विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बेलाव बाजार में स्थित महावीर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में हस्तशिल्प कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं आकर्षक हस्तशिल्प कृतियों का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता एवं रचनात्मक कौशल का विकास होता है, वहीं हस्तशिल्प कला से उन्हें विभिन्न वस्तुओं की आकृति, आकार एवं बनावट को समझने का अवसर मिलता है। यह आयोजन व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ने का माध्यम बना। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
― Advertisement ―
ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार
जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर में मूर्खा गांव के पास ट्रेलर व पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर असंतुलित हो...
महावीर मॉडर्न पब्लिक स्कूल बेलॉव में हस्तशिल्प कला व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित



