Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeदेशमहाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-शिंदे गुट में खींचतान!

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-शिंदे गुट में खींचतान!

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट में खींचतान शुरू हो चुकी है. शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के एक नेता ने मंगलवार (03 जनवरी) को सहयोगी बीजेपी से 2024 के चुनाव में मराठवाड़ा क्षेत्र की सभी आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है.

शिंदे गुट से ताल्लुक रखने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खेटकर ने मराठवाड़ा क्षेत्र की 8 में से 4 सीटों पर दावा ठोंका है. उन्होंने कहा, “2019 में आठ में से चार सीटों पर शिवसेना ने चुनाव लड़ा था.” खेटकर ने उन निर्वाचन क्षेत्रों पर अपना दावा पेश किया.वहीं कुछ दिन पहले ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने मराठवाड़ा क्षेत्र में आने वाली सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी.

सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान शुरू

खोटकर ने मराठी समाचार चैनल एबीपी माझा से कहा, “मैंने उस बयान को सुना है, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए. उस बयान के पीछे का इरादा शायद पार्टी (बीजेपी) के आधार का विस्तार करना है.” खोटकर ने कहा, “बीजेपी नेताओं को याद रखना चाहिए कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में सरकार बनी थी. कम से कम 12-13 सांसद पहले शिंदे से जुड़े थे.

गठबंधन पर स्पष्टीकरण की मांग

पिछले जून में महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद से मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट और बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई है. बीजेपी की मदद से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं. खोटकर ने कहा, “अगर लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बीजेपी विचार कर रही है और मराठवाड़ा में सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं तो यह ठीक है. लेकिन अगर ऐसा नहीं है, तो राज्य बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले को पार्टी के रुख का स्पष्टीकरण देना चाहिए.

मराठवाड़ा की 4 सीटों पर ठोंका दावा

उन्होंने कहा कि शिवसेना (विभाजन से पहले) ने 2019 में मराठवाड़ा क्षेत्र की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से औरंगाबाद, परभणी, हिंगोली और उस्मानाबाद लोकसभा सीटें हैं. खोटकर ने कहा, “हमारा (शिंदे गुट का) इन्ही 4 सीटों पर दावा है.” बता दें कि इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी 2024 के चुनावों में औरंगाबाद लोकसभा सीट दो लाख वोटों के अंतर से जीतेगी.

Share Now...