शाहगंज। हादसे की खबर के बाद हाईअलर्ट हुये प्रशासन ने प्रयागराज मार्ग पर बैरियर लगा जाने वालों को रोका जा रहा है। एक बैरियर खुटहन मार्ग पर लगा है वहीं दूसरा बैरियर जौनपुर रोड पर लगाया गया है। प्रयागराज जाने वाले दूर के यात्रियों को तहसील मुख्यालय के बगल स्थित रामलीला मैदान में रोका जा रहा है। इनके खान-पान की व्यवस्था की गयी हैं। तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि घटना के बाद आयें आदेश के क्रम में तत्काल रामलीला मैदान की साफ-सफाई कराया गया। मेलार्थियों हेतु नास्ते में केला संतरा व भोजन उपलब्ध कराया गया। बताया महाकुम्भ क्षेत्र से मेलार्थियों कों लाने हेतु सौ बसें प्रयागराज भेजा गया है। आवश्यकतानुसार और बसें भेजी जायेगी। व्यापक तैयारियो के मद्देनजर सभी विभागो से बेहतर कोआर्डिनेशन किया गया है।
― Advertisement ―
महाकुम्भ हादसे के बाद रोका गया मार्ग

Previous article
Next article

