बदलापुर। प्रयागराज कुंभ मेले में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए गए हैं। बदलापुर के इंदिरा चौक पर पुलिस ने प्रयागराज जाने वाली सभी बसों एवं चार पहिया वाहनों को रोक दिया है और चौराहे पर बैरिकेडिंग करके एक तरफ से सड़क को सील कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अग्रिम आदेश मिलने तक प्रयागराज जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रोके जाने को लेकर दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं में निराशा देखी जा रही है।
― Advertisement ―
बदलापुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया

Previous article
Next article

