Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमल्हनी विधायक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

मल्हनी विधायक से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मल्हनी विधायक लकी यादव को केंद्र सरकार के समान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी शीघ्र मेमोरेंडम जारी करने का ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि केंद्र सरकार के पेंशन संबंधी आदेश निर्देश उत्तर प्रदेश में भी समान रूप से लागू होते रहे हैं। विशिष्ट बीटीसी 2004बैच के शिक्षकों का विज्ञापन पद के सापेक्ष 22जनवरी 2004 को निकला था और इसी विज्ञापन के आधार पर दिसंबर 2005 में नियुक्ति हुई। इसलिए इन्हें पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करना शासनादेश के अनुरूप अति आवश्यक एवं न्याय संगत है। ज्ञापन देने में राम मूरत यादव, जिला अध्यक्ष रवि चंद्र यादव, रणजीत मौर्य, अरविंद कुमार मौर्य, अजय पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, उदय राज, संजय यादव, राजन यादव, बृजेश सिंह, मनीष, अनिल दीप चौधरी, प्रेम, अखिलेश आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Share Now...