Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमल्हनी बाजार का शाखा डाकघर बना उप डाकघर

मल्हनी बाजार का शाखा डाकघर बना उप डाकघर

  • सोशल एक्टिविस्ट अजय कृष्ण के प्रयास से मिली सफलता
  • काम के लिए 25 किलोमीटर दूर शहर जाने से मिली राहत

जौनपुर धारा, जौनपुर। मल्हनी बाजार स्थित शाखा डाकघर को भारत सरकार ने उप डाकघर का दर्जा दे दिया। यह सफलता स्थानीय जर्रो गांव निवासी सोशल एक्टिविस्ट व एडवोकेट अजय कृष्ण बबलू सारंग के प्रयास से मिली। आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। एडवोकेट अजय कृष्ण बबलू सारंग ने पिछले विगत एक वर्ष से सरकार से मल्हनी डाकघर को तमाम समस्या दिखाते हुए उप डाकघर उन्नयन करने की मांग की थी और इसी क्रम में जौनपुर सदर के सांसद श्याम सिंह यादव को भी उन्होंने पत्र दिया था। सासंद श्याम सिंह यादव ने पहल करते हुए भारत सरकार के रेल संचार इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र दिया। उनसे मांग दिया कि मल्हनी बाजार एक बड़ी बाजार है और आसपास के सैकड़ो गांव से जुड़े हैं, यहां लोगों को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ एनएससी किसान विकास पत्र स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री योजना व अन्य सम्बंधित कार्य के लिए 25 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता है। जिससे लोगों को तमाम समस्याएं होती हैं। इसलिए मल्हनी डाकघर को उप डाकघर कर दिया जाए। यह मल्हनी विधानसभा के नाम से भी जाना जाता है। जिस क्रम में कैबिनेट मंत्री अश्विन वैष्णव ने विभाग को पत्र जारी करते हुए मल्हनी बाजार के डाकघर को उप डाकघर का दर्जा देते हुए उन्नयन कर दिया। जिसमें जौनपुर के डाक अधीक्षक परमानंद कुमार ने भी योगदान दिया। शोसल एक्टिविस्ट अजय कृष्णा बबलू सारंग के इस प्रयास की सभी लोगों ने सरहना की और उन्हें मिलकर बधाई दिया। इस अवसर पर सुनील यादव, दीपक, सुदर्शन, मुलायम, मदनलाल अग्रहरि, गप्पू अग्रहरि, राजीव यादव, शशिधर, समर बहादुर प्रधान ,जय हिंद साहु, धारा चौहान, ऐमादुल हक, दिनेश, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार, विनोद गुप्ता, दारा यादव ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Share Now...