― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए मुन्ना राजा

मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गए मुन्ना राजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार को प्रातः 10बजे मरकज़ी सीरत कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में मरकज़ी सीरत कमेटी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिये बैठक आयोजित की गई। जिसमें शहर के सम्मानित लोगों व अंजुमन, अखाड़ा के जिम्मेदारों ने शिरकत किया। बैठक की शुरुआत में मौलाना अजवद क़ासमी ने तिलावत ए क़ुरआन से किया थोड़ी देर विचार व विमर्श के बाद सर्वसम्मति से शौकत अली मुन्ना राजा को अध्यक्ष चुन लिया गया। शौकत अली मुन्ना राजा ने समस्त लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जिस तरह से शहर की अवाम ने मेरे ऊपर पूर्ण विशवास जताते हुए इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं इस ऐतिहासिक जलसा व जुलूस मदह ए सहाबा को कामयाब बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा। बैठक का संचालन एडवोकेट नेयाज ताहिर शेखू ने किया अंत में मौलाना आफाक अहमद जौनपुरी ने दुआ कराई उपस्थित लोगों ने मुन्ना राजा का माल्यापर्ण करके बधाई पेश किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मरकज़ी सीरत कमेटी अनवारुल हक़ गुड्डू, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, असलम शेर खान, अरशद क़ुरैशी, ज़फ़र सिद्दीकी, डॉ.हसीन बबलू, साजिद अलीम, सलीम खान, अलमास अहमद सिद्दीकी, अबुज़र शैख़, मोहम्मद फ़ारूक़, कमालुद्दीन अंसारी, नूरुद्दीन मंसूरी, शकील मंसूरी, इकराम सौदागर, सरताज सिद्दीकी, अकरम जौनपुरी, असीम मछलीशहरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share Now...