जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाख प्रयास किया जा हैं कि सरकार की साख पर कोई आंच न दिखाये। इसके बावजूद नगर पंचायत कजगांव सरकार के इरादों पर पानी फेरने में तेजी से जुटा है। बता दें कि उक्त नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 में नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता फैलाई जा रही है। जहां नाली बनवाने में अच्छे क्वालिटी का ईंट व बालू का प्रयोग किया जाना चाहिए था, वहीं ठेकेदार के द्वारा दो नम्बर का ईंट व बालू लगाकर नाली बनवाया जा रहा है तथा नाली में जमकर धन उगाही करने में लोग काफी तेजी से जुट गये है। इस नाली निर्माण में ठेकेदार के द्वारा जमकर अनियमितता किया जा रहा है। मामले से अंजान नगर पंचायत अध्यक्ष भी पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है। जब इस नाली निर्माण के बारे में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक से दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो सम्पर्क नहीं किया जा सका।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मनमानी ढंग से कराया जा रहा नाली का निर्माण कार्य


