Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया घायल

मनबढ़ों ने युवक को पीटकर किया घायल

  • पकड़ी गयी चोरी की दो मोटर साईकल

जौनपुर धारा,  जौनपुर।केराकत कोतवाली के पतौरा गांव के कुछ मनबढ़ों से और मुर्तजाबाद के रामबली यादव के पुत्र से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी इसके बाद मनबढ़ों ने पतौरा से आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को लेकर रविवार की शाम पांच व छ: बजे के करीब रामबली के दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। रामबली के घर के सभी सदस्य धान की रोपाई घर से 800 मीटर की दूरी पर कर रहे थे। गांव के कमलेश यादव ने पूछा कि क्या बात है क्यो गाली दे रहे हो इतने में दबंगो ने कमलेश को लाठी डंडे व गड़ासे से मारकर घायल कर दिया जिसका इलाज सीएचसी में कराया गया। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची और तीन लोगों को गिरफ्तार कर गौराबादशाहपुर थाने ले गयी और लोग पुलिस को देखते ही वहां से भाग गये। मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस दो चोरी की मोटर साईकल को भी अपने कब्जे में लेकर आयी है।