Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरमतदान को लेकर सीमा सील

मतदान को लेकर सीमा सील

  • चार मई को खेतासराय में नहीं लगेगा गाजी मियां का मेला

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर दो मई की शाम को सीमाओं को सील कर दिया गया। आजमगढ़, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर जनपद की सीमाओं पर बैरीकेटिंग कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में शाहगंज नगर पालिका एवं खेतासराय नगर पंचायत का मतदान चार मई को होना है। खेतासराय में 4 मई को वोट डाले जाएंगे। जिस कारण लगने वाला गाजी मियां का मेला उस दिन आयोजित नहीं होगा। लोगों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया। कहा धारा 144 लागू है लिहाजा लोग समूह बनाकर कहीं भी न रहें। मतदान मौलिक अधिकार है इसका प्रयोग करें। पुलिस व प्रशासन ने पूरी तरह निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान हेतु तैयारी कर रखी है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं से अपील है कि किसी भी तरह के प्रलोभन अथवा दबाव में न आये। कोई प्रत्याशी यदि इस तरह का कार्य करता है तो तत्काल सूचना दें।

Share Now...