जौनपुर धारा, जौनपुर। मणिपुर राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम, मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को बर्खास्त करने के लिए नागरिक समाज जौनपुर तथा संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन सभा का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के उपरान्त उन्होने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति का यह कर्तव्य है कि, ऐसे किसी भी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए जो कानून और व्यवस्था बनाए रखने, संवैधानिक तंत्र को बनाए रखने में नाकाम हों। क्योंकि मणिपुर के मुख्यमंत्री संविधान के प्रावधानों के अनुरूप मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया। इस अवसर पर संयोजक अश्वनी कुमार यादव, राजनाथ यादव, राजबली, प्रवेश कुमार, राजबहादुर, सुभाष, घनश्याम चौहान, गायत्री, निर्मला, कलावती नक्षत्रवली, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, सौरभ कुमार, कमला देवी, कुसुम देवी, निर्मला चौहान व कई अन्य किसान नेता व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करने की मांग सौंपा ज्ञापन

Previous article
Next article


