Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमजदूरी करने जा रहे युवक को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

मजदूरी करने जा रहे युवक को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

  • घटना भोगीपट्टी गांव का है, पीड़ित थाने पर तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज चौकी अंतर्गत भोगीपट्टी गांव में बुधवार की सुबह मजदूरी करने जा रहे युवक पर घात लगाए दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित थाने पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार की सुबह कोतवाली पहुंची लगभग दो दर्जन महिलाओ ने पुलिस पर एक पक्षीय आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़ित को ही थाने में बैठाया गया है जबकि दूसरे पक्ष के लोग फरार है। महिलाओ ने बताया कि गांव के ही दबंग गोलू पुत्र राधेश्याम के साथ चार से पांच की संख्या में अज्ञात दबंगों ने मजदूरी करने जा रहे गोलू पुत्र सियाराम पर पहले से ही रामपुर अस्पताल के पास घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गोलू वहां पहुंचा तभी गाली गलौज देने के साथ जातिसूचक शब्दो का प्रयोग कर लात घुसो से मारने के बाद हाथ में पहने लोहे की धातु से गोलू के पेट व सर पर वार कर के घायल कर दिया। राहगीरों के बीच बचाव करने पर गोलू की जान बच सकी। दबंगों ने जान से मारने की धमकी देकर वहा से फरार हो गए जिसके बाद थाने पर तहरीर देकर घर वापस लौट रहे थे। तभी फोन आया कि चार से पांच की संख्या में लोग घर पर पहुंचकर गाली-गलौज देते हुए घर में घुस कर उत्पाद मचाने के साथ ही जान से मारने पर उतारू हुए है। जिसकी जानकारी थाने पर दी। पीड़ित का आरोप है कि एक पक्ष को थाने में बैठा लिया गया। जबकि मारपीट करने वाले लोग अभी तक फरार चल रहे है। वही इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव ने बताया कि मारपीट हुई है। जिसको बैठाया गया है वह दूसरे पक्ष का सर फोड़ा है और उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया है जिसके लिए उसको बैठाया गया है।

Share Now...