Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरमंदिरो में हुआ भजन कीर्तन, हर्षोल्लास का रहा माहौल

मंदिरो में हुआ भजन कीर्तन, हर्षोल्लास का रहा माहौल

जौनपुर धारा, जौनपुर। अयोध्या में श्रीरामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद जौनपुर में भी रामोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। रामोत्सव की शुरुआत 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन पर्व से ही शुरू हो गई थी जो 22जनवरी को चरमोत्कर्ष पर रहा। हर तरफ मंदिरो, चौराहों पर रामधुन गूंज रही है। जनपदवासियों ने भगवान श्रीराम के स्वागत में घर और आंगन सजाया। सोमवार सुबह से ही मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए तथा दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओ का आवागमन शुरू हो गया। जनपद के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन आयोजित किये गए। इसी क्रम में जनपद के समस्त मंदिरो के साथ ही रिवर व्यू स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के समीप स्थित छोटी काशी में भव्य भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि.एवंरा.राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर ऋषभ देशराज पुण्डरीक, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओ के साथ ही अयोध्या से भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सजीव प्रसारण को देखा गया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री उ.प्र.योगी आदित्यनाथ सहित उपस्थित अन्य सम्मानितजनो के उद्बोधन को भी सुना गया। इससे पूर्व उपस्थित सभी सम्मानित प्रबुद्धजनों ने मंदिर ने दर्शन पूजन भी किया। समारोह में सूचना विभाग एवम संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक राहुल पाठक और उनकी टीम द्वारा मनमोहक भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए। उपजिलाधिकारी सदर और अतिरिक्त उपजिलाधिकारी ने गायक राहुल पाठक और सविता पाठक को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया और उनके गायन की प्रशंसा भी की। इसी क्रम में जनपद के समस्त मंदिरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये गए। जनपद में रामोत्सव के अवसर पर सभी सरकारी भवनों को तथा आम जनमानस ने अपने घरों को भी झालरो से सजाया। पूरे जनपद में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। जनपदवासी टेलीविजन पर भी इसका सजीव प्रसारण देखकर भाव विभोर होते रहे।

Share Now...