जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के छोर पर स्थित मंडी समिति में आवारा पशुओं के जमघट से किसानों व व्यापारियों में डर बना रहता है, और आने जाने वाले व्यापारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। मुंगराबादशाहपुर नगर के जंघई रोड स्थित सब्जी मंडी समिति में आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है, जो किसी किसी दिन किसी को बड़ी हानि पहुंचा सकता है। सड़क के किनारे फेंके गए सड़े हुए सब्जियों को खाने के लिए आवारा पशुओं का जमघट लगा जाता है। जिससे आने जाने वाले लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं मंडी समिति में कचरा जमा रहता है जो बीमारियों को खुला निमंत्रण देना है। जबकि जिम्मेदार सब देखते हुए भी अनदेखा कर देते हैं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल आवारा पशुओं व कचरे के ढेर से सब त्रस्त हैं और जिम्मेदार मस्त।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
मंडी समिति में आवारा पशुओं का जमघट



