Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरभू-माफिया के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया पत्रक

भू-माफिया के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया पत्रक

  • स्थगन आदेश के बाबजूद भी बंजर भूमि पर किया जा रहा कब्जा

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के नरहन गांव में स्थगन आदेश के बाबजूद भी बंजर भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार की सुबह समाधान दिवस पर पहुंच पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई। शिकायत कर्ता ने बताया कि गांव के आराजी नम्बर 2184 बंजर खाते की भूमि व नाला सैकड़ों वर्ष पुराना है। जिसपर क्षेत्र के जाने माने डॉ.बहादुर अली खान पुत्र मुनौवर खान व अन्य लोगो द्वारा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उक्त लोगो के द्वारा नरहन गांव का ही अन्य बंजर, भीटा, तालाब आदि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया गया है। जिसको लेकर कई बार तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन से शिकायत की गई है। बाबजूद इसके भी धनबल व बाहुबल के बल पर डॉ.बहादुर खान व अन्य लोगो का कब्जा किये जा रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार डॉ.बहादुर खान सिम्मी संगठन के सदस्य है, जिसकी बदौलत कई करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठे है साथ ही सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने पर आमादा है। पत्रक देने वालो मे प्रदीप कुमार, अजय सोनकर, दिलीप सोनकर, मिथलेश गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।