― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघटतौली को लेकर कोटेदार के खिलाफ महिलाओ ने सौंपा पत्रक

घटतौली को लेकर कोटेदार के खिलाफ महिलाओ ने सौंपा पत्रक

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के औवार गांव के लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर घटतौली को लेकर कोटेदार के खिलाफ उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंच पत्रक सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार प्रत्येक यूनिट पर घटतौली कर नाजायज लाभ कमा रहा हैं और राशन लेने पहुंचे लाभार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार करते है। ग्रामीणों ने बताया कि रोज की भाँति आज भी घरतौली कर रहे थे। जिसका विरोध किया गया तो कोटेदार ने कहा कि प्रत्येक यूनिट पर घटतौली करूंगा जो करना है, कर लिजिये मैं सभी अधिकारियों ने पूछकर घटतौली करता है। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार के आतंक से गांव त्रस्त है। प्रदर्शन कर रहे लोगो में अभिमन्यु यादव, कृष्णा यादव, शैलेश कुमार, अरुण निषाद, रितेश निषाद, मंगल यादव, सतीश यादव, शीला, रेखा समेत आदि मौजूद रहे।

Share Now...