जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत कोहड़ा गांव जमीनी विवाद के चलते दबंग पट्टीदारों ने तीन लोगों को लाठी डंडे से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के कोहड़ा गांव में जमीनी विवाद के चलते सोमवार की दोपहर में पट्टीदारों ने तीन लोगों को लाठी डंडे से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें 14 वर्षीय काशिश पुत्री बेचू 34 वर्षीय नीलू पत्नी बेचूं व 35 वर्षीय शुभांगी पुत्री सुरेन्द्र गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद परिजनों ने तीनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उक्त घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दे न्याय की गुहार लगाई है।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
भूमि विवाद में दबंगों ने तीन को पीटकर किया लहूलुहान

Previous article


