जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना पुलिस द्वारा सोमवार को अन्तर्जनपदीय गोतस्कर समेत एक अन्य अभियुक्त गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ। मामले में बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गण का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस सोमवार को अपराधियों के धरपकड़ के क्रम में इलाकाई पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र का अन्तर्जनपदीय गोतस्कर रोहित यादव पुत्र रामधारी यादव निवासी घुघुरी सुल्तानपुर एक किलो सौ ग्राम और क्षेत्र का ही गुलामीपुर निवासी मगन पाण्डेय पुत्र राम औसान एक किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गण का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गौरतलब हो कि पुलिस के गिरफ्त में आया रोहित थाना क्षेत्र समेत गोंडा, गोरखपुर व देवरिया समेत अन्य जिलों में गोतस्करी और अन्य कई मामलों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव व अतीक अहमद के अलावा हेडकांस्टेबल अंगद सिंह, कान्सटेबल गण रोहित साहू व हरिश्चंद्र मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
अन्तर्जनपदीय गोतस्कर समेत एक अन्य गांजा के साथ गिरफ्तार

Previous article

