जौनपुर। डोभी स्थित पनिहर गांव में 4 नवंबर को सीमा महिला प्रेरणा स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बचत और सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा हुई। समूह सखी सीमा भारती ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में वित्तीय अनुशासन, नियमित बचत का महत्व, अनावश्यक खर्चों से बचना, ऋण सुविधाओं का लाभ उठाना और स्वरोजगार के अवसर शामिल थे। इसके अतिरिक्त, महिलाओं को सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इन बैठकों का प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
― Advertisement ―
पनिहर गांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक संपन्न

Previous article
Next article

