Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी से परेशान लोगों को झटके दे रही अघोषित बिजली कटौती

भीषण गर्मी से परेशान लोगों को झटके दे रही अघोषित बिजली कटौती

  • पिछले दो महीने से नहीं हो रहा सुधार, लोगों में आक्रोश

जौनपुर धारा,जौनपुर। बिजली की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है, दिन में अलग-अलग समय में करीब पांच से छ: घण्टे की कटौती हो रही है। यही हाल रात के समय भी बना हुआ है। शहर के अलावा बिजली की समस्या से देहात के लोग भी जूझ रहे हैं। शिकायतें करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती और रात-रात भार बिजली की कटौती है। बिजली विभाग द्वारा लगातार की जा रही अघोषित कटौती को देखकर यह प्रतीत होता है कि बिजली आपूर्ति की नहीं बल्कि कटौती का रोस्टर तैयार कर लिया है। इसीलिए मनमर्जी से बिजली की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित व बहाल करने का कोई टाइम नहीं है। सबसे अधिक दिक्कतें तो बिजली के ऐसे समय जाने से होता है, जब घर के जरूरी काम निपटाने होते हैं। बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अधिकारियों को सरकार द्वारा आदेशित किया गया है। इसके बाद भी जिले में बिजली की समस्या बनी हुई है, जब भी कटौती होती है तो जिम्मेदार लोकल फाल्ट होने की बात कहते हुए घण्टों बीता देतें हैं। शहर व देहात में दस-दस घण्टे की कटौती हो रही है। कोई निर्धारित समय नहीं होने से यह विद्युत कटौती लोगों के लिए मुसीबत बनकर रह गई है।

Share Now...