जौनपुर धारा, शाहगंज। भीषण ठंड को देखते हुए भारत रक्षा दल द्वारा कालीचौरा स्थित भादी तिराहे पर गरीबों, असहायों एवं जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण किया गया। लगभग दो सौ कम्बल बांटा गया। आयोजक जीशान अहमद खान रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मायरा जीशान खान के हाथों 200 गरीबों में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व समाज में अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा. देवी प्रसाद पुष्पजीवी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीएस भारती, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अबु फैसल, डा. आरिफ नदीम मंसूरी, पत्रकार नौशाद मंसूरी आदि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शोएब इदरीसी, मिन्हाज इराकी, अदनान मंसूरी, फौजांन मंसूरी, गोगा, विनायक गुप्ता, परवेज शेख, समीर, शाहनवाज अंसारी, वसीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. आरिफ नदीम मंसूरी ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
भारत रक्षा दल ने 200 जरूरतमन्दों में वितरण किया कम्बल

Previous article


